अधिवक्ता संघ सक्रिय, समस्याओं के समाधान संग चुनाव की तैयारी तेज

बिन्दकी/फतेहपुर। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार कक्ष में सोमवार को अधिवक्ता संघ बिंदकी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव के लिए जल्द ही चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। बैठक की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे हुई, जिसमें अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एल्डर्स कमेटी की घोषणा करते हुए रामकरण सिंह चौहान को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रामकिशोर वर्मा, आनंद शंकर वर्मा, रमाकांत तिवारी, विपिन नारायण तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी तथा रामकरण को सदस्य नामित किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान ने बताया कि अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव समिति का गठन कर अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी और चुनाव की पूरी रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा, महामंत्री लक्ष्मी सिंह गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम बाबू एडवोकेट सहित श्री राम बाबा एडवोकेट, राजेश द्विवेदी, विप्र नारायण तिवारी, कल्याण सिंह यादव, हारून एडवोकेट, जय नारायण सिंह, कृष्ण गोपाल वर्मा, लोकेंद्र सिंह, कमल सिंह, सूर्यकांत, सुनील तिवारी, खेमचंद वर्मा, राम नारायण अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रतिभा पटेल समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *