जिला बार चुनाव में शाहिद अख्तर को अधिवक्ताओं का मिला जबरदस्त समर्थन

फतेहपुर। शिक्षा क्षेत्र हथगाम के कंपोजिट विद्यालय मोहलिया में सोमवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर शिक्षक एवं प्रख्यात कवि-शायर शिव शरण बंधु को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें शाल, उपहार एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की हेडमास्टर शाहीन तबस्सुम को भी विदाई देकर उनके योगदान को सराहा गया।
विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका शाहीन तबस्सुम एवं शिक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, शिव लखन साहू, शिवेंद्र मिश्रा, शिक्षा मित्र वीर सिंह, विशेष शिक्षक अजमेर सिंह, मंसूर हसन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना, सहायिका, रसोइयों तथा छात्र-छात्राओं ने भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी। हेड शाहीन तबस्सुम ने अपने संबोधन में शिव शरण बंधु के शिक्षण कार्य एवं साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अलग से सम्मानित भी किया। वहीं दूसरी ओर आकांक्षी ब्लॉक हथगाम के विकास खंड मुख्यालय में आयोजित प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भी शिव शरण बंधु को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सौरभ अवस्थी, पूर्व एआरपी विनोद मिश्रा, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर शिव शरण बंधु के सुखमय और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *