ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

फतेहपुर। खेल भावना विकसित करने और खिलाड़ियों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा बचपन स्कूल में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की उपस्थिति में आयोजित परीक्षा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रुद्र सिंह, आकांक्षा देवी, अपेक्षा, अवयान, दीक्षित, ओजस अवस्थी, विवान दीक्षित, वेदिका अग्रहरि, कनिका श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, ऋतिक वर्मा, दिव्यांशी कश्यप और अरना अग्रहरी शामिल रहे।

ग्रीन बेल्ट में अथर्व सिंह, अनुष्का वर्मा, इर्टिफा अलमास, सूर्य साहू, सक्षम राजवंशी, अथर्व अग्रहरि, मयंक मनी अग्रहरि, शानवी सिंह, सात्विक सिंह, स्वस्तिका सिंह, अश्वनी कुमार, अंश श्रीवास्तव, अनन्या, आयुषी, कुनाल साहू, सिद्धार्थ सिंह और ऋषिमा सिंह ने सफलता प्राप्त की। ब्लू बेल्ट में अर्णव मौर्या, आरव मौर्या, प्रिया देवी, अंशिका यादव, आयुष्मान मौर्या, वसुंधरा मणिकर्णिका सिंह, कृष्ण गुप्ता और आरव अग्रहरि सफल रहे। वहीं रेड बेल्ट में आराध्या सिंह, ईशान त्रिपाठी, ईशानी त्रिपाठी और अनुज साहू ने बेल्ट प्रमोशन प्राप्त किया। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास खिलाड़ियों को सशक्त और दक्ष बनाता है। इस अवसर पर सचिव राजकुमार, कोच भारत वर्मा, रंजना सिंह सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *