फतेहपुर। कृषि विभाग, फतेहपुर के तत्वाधान में प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत जनपद जिलाधिकारी निधी गुप्ता वत्स से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। के 48 किसानों के शैक्षणिक दल को अन्तर राज्यीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण हेतु जिलाधिकारी निधी गुप्ता वत्स ने किसानों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि राजस्थान में भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर तथा जयपुर के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय एवं राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में प्रशिक्षण एवं भ्रमण के दौरान वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी हासिल कर अपने खेतों में अपनाने के साथ ही जनपद के अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का कार्य करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कहा कि कृषि संस्थानों में किसान स्वास्थ्य प्रबन्धन की जानकारी हासिल करेंगे।

फसल विविधीकरण, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि के साथ ही मृदा उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने कहा कि आत्मा योजना के इस शैक्षणिक भ्रमण में किसानों के ज्ञानवर्द्धन एवं क्षमता निर्माण के साथ ही रवी फसल की मुख्य तिलहनी फसल सरसों की उन्नतिशील प्रजाति का बीज भी भरतपुर के रिसर्च सेन्टर से ले सकेंगे और जयपुर में औद्यानिक फसलों के अन्तर राष्ट्रीय शोध संस्थान में सब्जी एवं बागवानी की तकनीकी जानकारी हासिल करेंगे। भ्रमण दल के रवानगी में विकास पासवान (ब्लाक प्रमुख के कहा कि कृषक भ्रमण से किसानों को नवीनतम जानकारी मिलती है। भ्रमण दल का संचालन कर रहे संस्था सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि संस्थानों में बेहतर कृषि तकनीक, एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं पोस्ट हार्वेस्ट प्रबन्धन फसलों की उन्नतिशील प्रजातियों की जानकारी किसानों को दिलायी जायेगी। भ्रमण दल में बजरंग सिंह, रणवीर सिंह, ज्ञान सिंह, रमेश त्रिवेदी, बाबूराम मौर्य, अर्जुन सिंह, बीरेन्द्र सिंह, शिवऔतार मौर्य, शिवप्रताप आदि हैं।