कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर

फतेहपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के जनपद आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि संगठन के लिए मेहनत करने वाले और समाज में निर्विवाद छवि रखने वाले कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर प्राथमिकता दी जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। आगे पार्टी हाईकमान का जो निर्देश होगा, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। बैठक में शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, माधुरी रावत, शोभा दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अरुण जायसवाल, राजू लोधी, इशरत खान सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जिले में जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की उपेक्षा कर आगे बढ़ने का प्रयास करने वालों का संगठन स्तर पर विरोध किया जाएगा। बैठक में पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, निजामुद्दीन, ब्रजेश मिश्रा, सैयद सहाब अली, आरिफ खान, रेखा पासवान, बसीर अहमद, नजमी कमर, चौधरी मोइन राइन, शकीला बानो, वकील खान, इलियास अहमद, उस्मान बेग, मो. रमजान, सादाब अहमद, धर्मेंद्र सिंह, राजन तिवारी, आकाश शुक्ला, नवनीत तिवारी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सलीम शेख, नौसाद अहमद, अकरम काले, इमरान सिद्दीकी, अब्दुल रज्जाक, हम्माद हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *