फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ के 25 जुलाई 2026 के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त से चार सितंबर 2026 तक अवकाश सहित चलेगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), चयन रैंक प्रपत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा पांच पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर संबंधित चयनित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित संस्थान में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।