12वीं वाहिनी पीएसी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, मंत्री समेत अधिकारियों ने किया पौधरोपण

फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन वन विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जनपद की नोडल अधिकारी सारिका मोहन (आईएएस), जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स (आईएएस), पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक (आईपीएस) तथा 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी (आईपीएस) समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *