एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में हुआ वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में हुआ वृक्षारोपण
फोटो-03
धाता/फतेहपुर। प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों आज धाता क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पेड़ लगाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण हेतु 2250 पेड़ बीआरसी कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराए गए।
बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने के लिए आज समस्त प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।जिसके क्रम में विकासखंड धाता के परिषदीय विद्यालयों में 2250 आम, अमरूद, नींबू, आंवला, शीशम, सहजन आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों,अनुदेशकों छात्र,रसोइयों ने भी भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की सुविधा अनुसार ऐमापुर ,कोट, शाहनगर मंझनपुर सहित अन्य न्याय पंचायतों में सुविधा के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए गए ताकि शिक्षकों को पौधों को लेने हेतु बहुत दूर न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *