पति-पत्नी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, युवाओं को दिया मानवता का संदेश

फतेहपुर। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से रविवार को श्सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशनश् के माध्यम से एक प्रेरणादायी रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान आशुतोष त्रिवेदी और उनकी पत्नी निष्ठा त्रिवेदी ने मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। आशुतोष त्रिवेदी ने चौथी बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, जबकि उनकी पत्नी निष्ठा त्रिवेदी ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। रक्तदान के बाद दोनों ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है, इसलिए भ्रांतियों से दूर रहकर प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान के उपरांत मानस रक्तकेंद्र की वरिष्ठ टेक्नीशियन अनामिका पाल ने दोनों रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह तथा मानस रक्तकेंद्र की टीम से अनामिका पाल और बलराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *