चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में हुआ पौधरोपण अभियान

फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ रविवार को चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल (सीपीएस) में भव्य पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिनव पांडेय ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। बच्चों को वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए उन्हें पौधों के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *